गढ़चिरौली/ राजनांदगांव . महाराष्ट्र स्थित लाहेरी के जंगलों में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए एक बड़े नक्सली हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय देशमुख समेत 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस वारदात को 800 से अधिक नक्सलियों ने अंजाम दिया और इनका मकसद लाहेरी पुलिस के उप थाने को ध्वस्त करना था। इस हमले से एक दिन पहले ही बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने नक्सलियों ने हिंसा छोड़ने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी थी। ...